समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Jharkhand Transfer News: झाप्रसे के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण, सचिवालय के भी दो अधिकारी इधर-उधर

Jharkhand Transfer News

Jharkhand Transfer News: कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। अधिसूचना गुरुवार को जारी की गयी।

किसका कहां पर पदस्थान
  • संयुक्त सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग सरिता दास को संयुक्त सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • प्रतीक्षारत अवध नारायण प्रसाद को संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • संयुक्त सचिव उद्योग विभाग रांची रोबिन टोप्पो को स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर भेजा गया।
  • सचिव राज निर्वाचन आयोग झारखंड राधेश्याम प्रसाद को स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग रांची का पद दिया गया।
  • उप सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग मनीषा जोसेफ तिग्गा को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव गृह कारा, आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • निदेशक पंचायती राज निदेशालय संदीप दुबे को उप सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • कार्यपालक दंडाधिकारी लोहरदगा अमित बेसरा को उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया।
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी बरडीहा दीपमाला को ग्रामीण विकास विभाग से स्थानांतरिक कर क्षेत्रीय उपनिदेशक संथाल परगना क्षेत्र झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, जियाडा के पद पर पदस्थापित किया गया।
झारखंड सचिवालय के दो अधिकारियों का स्थानांतरण

कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए झारखंड सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया है।

  • अवर सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग संप्रति राज्यपाल सचिवालय में प्रतिनियुक्त सुबोध कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग रांची में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • अवर सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग में पदस्थापित विश्वनाथ झा को स्थानांतरित करते हुए प्रतिनियुक्ति के आधार पर अवर सचिव राज्यपाल सचिवालय झारखंड रांची में पदस्थापित किया गया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड के कैंसर मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे महानगरों के चक्कर, रांची में सीएम हेमंत आज कर रहे हैं कैंसर अस्पताल का उद्घाटन

Jharkhand Transfer News

Related posts

CM Hemant Soren के निर्देश पर काम के बहाने बंधक बनाए गए मजदूरों की हुई रिहाई, श्रमिकों ने जताया आभार

Manoj Singh

Begusarai: पेरिस से आयी विदेशी दुल्हन ने देसी दूल्हे के साथ लिए सात फेरे, वीडियो में देखिये अनोखी शादी

Pramod Kumar

Corona महामारी खत्म करनी है तो फैलने दें Omicron, इस अमेरिकी डॉक्टर ने क्यों किया ऐसा अनोखा दावा

Pramod Kumar