समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Tourist places in Ranchi: रांची की ये जगह गर्मी में देगी मनाली और शिमला जैसी ठंड का अनुभव, इस मौसम के लिए हैं बेस्ट Tourist Spot

Tourist places in Ranchi in summer
Tourist places in Ranchi : रांची में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। यहां की पतरातु घाटी को ‘Manali’ भी कहा जाता है। पतरातु घाटी पहुंचने की सड़क बेहद खूबसूरत एवं एडवेंचर्स है। रांची स्टेशन से 35 किलोमीटर दूर पतरातू घाटी है। इसकी औसत ऊंचाई 405 मीटर तक है। पहाड़ों को काटकर जंगलों के बीच बनी सड़क पर सफर करके आपको आनंद आ जाएगा। इस सफर पर आप फोटो एवं वीडियो बनाना नहीं भूलेंगे। इस मार्ग पर पूरे वर्ष लोग सफर करते रहते हैं।
पतरातू जाने के दौरान घुमावदार सड़कों से होकर पतरातू वैली आती है। यह इस सफर का सबसे दिलचस्प जगह है। यह सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। खासतौर पर शाम में यहां सैलानी सफर करते हैं। यह खूबसूरत सफर 13 किलोमीटर लंबा है।

पतरातू आइसलैंड पर सूर्यास्त का अद्भुत नजारा

पतरातू घाटी के पास में ही पतरातू आइलैंड प्वाइंट है। आइसलैंड में जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा बोट हाउसिंग भी शुरू की जानी है। यहां का सूर्यास्त बेहद खूबसूरत होता है। इसे देखने के लिए सैलानी सुबह से यहां बैठे रहते हैं। सूर्यास्त देखने के लिए मार्ग पर मचान एवं कुंज बनाए गए हैं।

रांची-पुरुलिया हाईवे भी बेहद खूबसूरत

रांची-पुरुलिया हाईवे काफी खूबसूरत है। यह सड़क जंगलों से होकर गुजरती है। पहाड़ों को काटकर यह सड़क निकली है। इस पर सफर करने में बहुत आनंद आएगा। इस मार्ग पर जोन्हा फॉल भी है। रांची से इस फॉल की दूरी 45 किलोमीटर है। इसके ऊपर भगवान बुद्ध का एक मंदिर भी बना है। रांची शहर से 12 किलोमीटर दूर हटिया डैम जाने वाली सड़क भी बेहद रोमांचकारी है। इस पर कार या बाइक से सफर करने पर आपकी यात्रा में दोगुना उत्साह आ जाएगा।

सिकिदिरी घाटी जाने वाला मार्ग काफी खूबसूरत
रांची शहर से सिकिदिरी घाटी जाने वाली सड़क बेहतरीन है। इस सड़क पर सफर कर आपको मुंबई-खंडाला-पुणे हाईवे की याद आ जाएगी। इस मार्ग पर चारों ओर हरियाली, दोनों ओर खूबसूरत घाटी है। जैसे ही इस सड़क पर आप सफर शुरू करेंगे आगे जाने के लिए उत्साहित होते जाएंगे। हाल के दिनों में इस क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से और विकसित करने के लिए कई काम कराए गए हैं। कुछ विकास कार्य अभी जारी हैं।

मैक्लुस्कीगंज को कहा जाता मिनी लंदन

रांची से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं मैक्लुस्कीगंज. इसे Mini London कहा जाता है जिसे लेफ्टिनेंट मैकलुक्सी ने बसाया था. रातू महाराज से जमीन लेकर यहां 100 आलीशान बंगले, क्लब और चर्च बनवाए थे. मैक्लुस्कीगंज जंगलों के बीच में बसा हुआ है जिस वजह से आपको गर्मी ना के बराबर लगेगी. साथ ही खूबसूरत दामोदर नदी और पलाश के रंग-बिरंगे पेड़ आपको एक अलग दुनिया का एहसास दिलाएंगी. यहां की पूरी खूबसूरती देखने के लिए आपको दो-तीन दिन यहां रुकना होगा, जिसके लिए यहां एक से बढ़कर एक रिसोर्ट बनाए गए हैं. यहां आने के लिए आप शेयर में कैब बुक कर सकते हैं जिससे एक का किराया सिर्फ 50 रुपए ही लगेंगे.
Tourist places in Ranchi

Related posts

Jharkhand Power Crisis: झारखंड में चरमराई बिजली व्यवस्था, कई जिलों में ब्लैकआउट, कब दुरुस्त होगी आपूर्ति ?

Manoj Singh

Jharkhand News : राज्य में 3 करोड़ कोविड डोज पूरे, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों से की अपील- टीकाकरण अभियान में लें हिस्सा

Manoj Singh

Karnataka Hijab Case: सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की राय अलग, CJI के पास भेजा गया मामला

Manoj Singh