Tokyo Olympics में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से शुरुआत की है। हालांकि भारतीय टीम को यह जीत कड़े मुकाबले के बाद मिली। विश्व की नम्बर 4 टीम भारत ने 3-2 से न्यूजीलैंड को मात दे दी है। टोक्यो ओलंपिक के पूल ए के मुकाबले में दोनों टीमें पहले हाफ में 1-1 से बराबर थीं। न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल 1-0 की बढ़त ले ही थी, लेकिन भारतीय टीम ने वापसी करते हुए पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोलकर 1-1 से बराबरी कर ली। पेनाल्टी स्ट्रोक रुपिंदर ने लिया था। हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारत को पहले हॉफ तक 2-1 से लीड दिला दी थी।
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने मिले पेनाल्टी कॉर्नर का पूरा फायदा उठाया और हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर बेहतरीन गोल दागकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। न्यूजीलैंड के जेनेस ने गोलकर स्कोर 3-2 अवश्य किया, लेकिन इसके बाद वह कोई चमत्कार नहीं कर सकी।
कल भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया से
ग्रुप एक में रविवार को भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला करना है। भारत की ओलंपिक में मुश्किल पूल मिला है। यह मुकाबला भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया ने भी जापान के खिलाफ अपना मुकाबला 5-3 से जीता है।
इसे भी पढ़े: Monsoon Session : सरकार ने कहा ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं, सदन में विपक्ष का गुस्सा फूटा