आज होगा आभास, किसके दावे में कितना दम! आखिरी Opinion Poll में NDA के सामने INDIA था बेदम!

Today we will realise how much truth is there in whose claims!

शनिवार यानी आज लोकसभा चुनाव के महायज्ञ में मतदान के रूप में अंतिम पूर्णाहूति पड़ने वाली है। उसके बाद टीवी चैनलों ने चुनाव को लेकर जो सर्वे किया है, एग्जिट पोल के रूप में सामने आ जायेगा। एग्जिट पोल के दावे कितने सही हैं, इसकी विवेचना तो अंतिम परिणाम के आने के बाद ही हो पायेगी, लेकिन एग्जिट पोल यह तो जरूर बता देंगे कि देश की राजनीति की दिशा किस ओर जाने वाली है। क्या सत्ता पक्ष अपनी सत्ता बचा पायेगा? या विपक्ष सत्ता पर काबिज हो जायेगा? इसका थोड़ा एहसास तो 1 जून की शाम को देश की जनता को हो जायेगा।

लोकसभा चुनावों से पहले कई ओपिनियन  पोल टीवी चैनलों ने प्रसारित किये हैं। सभी में उसने एनडीए को विजयी बताया है। देखना यह दिलचस्प होगा कि ओपिनियन पोल में जो दावे किये गये हैं, उनमें कितना दम था। लोकसभा चुनाव शुरू होने से ठीक पहले  एबीपी ने जो ओपिनियन पोल जारी किया था। उसमें उसने कुल 543 सीटों में से एनडीए को 373 सीटें मिलने का दावा किया था। जबकि इंडी एलायंस को उसने 155 सीटें दी थीं। 15 सीटें अन्य के खाते में बतलायी थीं। वोट प्रतिशत की जहां तक बात है, तो इस सर्वे में एनडीए के पक्ष में 46.6% वोट जाते हुए दिखाया गया था। जबकि इंडी गठबंधन के पक्ष में 39.8% वोट का प्रतिशत का अनुमान लगाया था। अन्य के खाते में 13.6 प्रतिशत वोट दिखाया गया था।

एबीपी न्यूज के इस ओपिनियन पोल में एनडीए को हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में क्लीन स्वीप करते दिखाया गया था। हिमाचल में 4, दिल्ली में 7, गुजरात में 26, राजस्थान में 25, छत्तीसगढ़ में 10 और उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटें हैं। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 एनडीए के खाते में तो 1 इंडी गठबंधन के खाते में दिखाया गया था। देश के सबसे बड़ प्रदेश उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटें हैं, इस ओपिनियन पोल में एनडीए को 73 सीटें मिलती दिखायी गयी थीं। इसके अलावा एनडीए की जहां बड़ी जीत होती दिखायी गयी थी उनमें बिहार की 40 सीटों में से 33 एनडीए और 7 इंडी गठबंधन के खाते में दिखायी गयी थीं। कर्नाटक में 23 एनडीए और 5 इंडी गठबंधन की सीटें बतायी गयीं। एनडीए को महाराष्ट्र में सीटों की हानि दिखायी गयी है। यहां की 48 सीटों में से 39 एनडीए और 18 इंडी गठबंधन का हो सकता है। पश्चिम बंगाल में एनडीए को सीटों की बढ़त का अनुमान लगाया गया है। पश्चिम बंगाल में एनडीए को 20, टीएमसी को भी 20 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलती दिखायी गयी हैं। आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहां एनडीए को 20 सीटें मिलती दिखायी गयी हैं। यहां वाईएसआर कांग्रेस 5 सीटें जीत रही है।

झारखंड में 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने कुल 13 सीटें जीती थीं। एबीपी के ओपिनियन पोल में इस बार भी एनडीए के खाते में 13 सीटें दिखायी गयी हैं। इंडी गठबंधन के खाते में फिर एक सीट जा रही है। भाजपा को असम में भी अच्छा फायदा दिखाया गया है। असम में एनडीए 12 सीटें जीत रहा है जबकि इंडी गठबंधन को 2 सीटें मिल रही  हैं।

आज चूंकि टीवी न्यूज चैनलों का एग्जिट पोल आ रहा है। पहले तो इससे यह अनुमान लग जायेगा कि इस ओपिनियन पोल के दावों में कितना दम है। उसके बाद सारी सच्चाई 4 जून को सामने आ जायेगी जब पूरा चुनाव परिणाम सामने आ जायेगा। तब ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल की पोल भी खुल जायेगी।

अप्रैल, 2024 में जारी आखिरी ओपिनियन पोल

राज्य NDA INDIA YSR Cong. AAP BJD TMC BRS Others
नॉर्थ ईस्ट 08 01 01
जम्मू-कश्मीर 02 04 00
पंजाब 02 07 04 00
हिमाचल प्रदेश 04 00 00
दिल्ली 07 00 00 00
उत्तर प्रदेश 73 07 00
ओडिशा 13 01 07 00
बिहार 33 07 00
तमिलनाडु 00 39 00
कर्नाटक 23 05 00
झारखंड 13 01 00
महाराष्ट्र 30 18 00
पश्चिम बंगाल 20 02 20 00
गुजरात 26 00 00
तेलंगाना 05 10 01 01
आंध्र प्रदेश 20 00 05 00
राजस्थान 25 00 00
छत्तीसगढ़ 10 00 00
केरल 00 20 00
असम 12 02 00
मध्य प्रदेश 28 01 00
गोवा 01 01 00

 

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड में तीन सीटों पर मतदान जारी, Polling Booth पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *