न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
अमेजन और मेटा सहित कई टेक कंपनियां के बाद अब दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट आज अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी करेगी। स्काई न्यूज के हवाले से मिली खबर के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट अपने कार्यबल के 5 प्रतिशत यानी 11000 कर्मचारियों को बर्खास्त करने वाली है।
बिगड़ते वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण के बीच कई टेक कम्पनियां अपने हजारों कर्मचारियों की में छंटनी कर चुकी हैं। बता दें, 30 जून तक माइक्रोसॉफ्ट के पास 221,000 पूर्णकालिक कर्मचारी थे।जिनमें से अब वह 11000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।
कम्पनी क्यों कर रही है छंटनी
बताया जा रहा है कि पर्सनल कंप्यूटर बाजार में कई तिमाहियों में गिरावट आने की वजह से कम्पनी ने यह कदम उठाया है। इन तिमाहियों में कम्प्यूटर की बिक्री के साथ विंडोज और उपकरणों की बिक्री को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट अपनी क्लाउड इकाई एज्योर में विकास दर बनाए रखने के लिए दबाव में है। वैसे कंपनी ने पिछले साल जुलाई और उसके बाद अक्टूबर में भी कुछ कर्मचारियों की छंटनी की थी।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: 1000 करोड़ अवैध खनन मामले में ईडी ने साहिबगंज डीसी को भेजा समन