समाचार प्लस
Breaking फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

नहीं रहे रांची के जाने- माने व्यवसायी व समाजसेवी तिलक राज आज़मानी 

नहीं रहे रांची के जाने- माने व्यवसायी व समाजसेवी तिलक राज आज़मानी 

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस झारखंड -बिहार

रांची के मशहूर व्यवसायी तिलकराज आज़मानी का आज निधन हो गया। वे दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। 67 साल के तिलक आज़मानी को 2 दिन पहले पेट में दर्द उठा था। उन्हें उसी रोज दिल्ली ले जाया गया। उनके बेटे कुणाल आज़मानी ने बताया कि बीती देर रात 3:00 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। आज शाम उनके पार्थिव शरीर को रांची लाया जाएगा। रांची टेंट हाउस के मालिक तिलकराज आज़मानी, महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष और महानगर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक के साथ एक समाजसेवी भी थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। तिलकराज आज़मानी पूर्व विधायक गुलशन लाल आज़मानी के बड़े भाई थे।

ये भी पढ़ें : टाटा मोटर्स कर्मी की बेटी श्रेया चटर्जी को मॉर्गन स्टेनली ने दिया 25.3 लाख का पैकेज

 

 

Related posts

ED Raid in Jharkhand: झारखंड में ईडी की कार्रवाई, हजारीबाग के इजहार अंसारी के घर से तीन करोड़ कैश बरामद

Manoj Singh

Budget 2022: पिछले वर्ष पेपरलेस बजट, इस बार का बजट हलवा लेस, सरकार ने क्यों बदली पुरानी परंपरा?

Pramod Kumar

Bihar Politics: मिल रहे संकेत, बिहार में टूट जायेगा भाजपा-जदयू गठबंधन! नीतीश क्यों छोड़ना चाहते हैं एनडीए?

Pramod Kumar