हमारी आंखें हमारी बॉडी का एक ऐसा अहम अंग हैं, जो न केवल हमें देखने की क्षमता देती हैं, बल्कि हमें बाहर की दुनिया के बारे में जानकारी देती हैं। आंखों के जरिए हम न केवल चीजों को देखते है बल्कि ये हमारी भावनाओं और हेल्थ के बारे में भी जरूरी संकेत देती हैं। बॉडी के इस जरूरी अंग की देखभाल करना जितनी जरूरी है हम उसके साथ उतना ही लापरवाह हो रहे हैं। 12-15 घंटों तक आंखों को आराम नहीं देते जिसका असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है। डेस्क जॉब करने वाले लोग घंटों लैपटॉप के साथ गुजारते हैं,उसके बाद बचा हुआ वक्त मोबाइल के साथ गुजारते हैं जिसका नतीजा आंखों की रोशनी पर पड़ता है।
उम्र के साथ आंखों की रोशनी का कम होना नैचुरल है लेकिन कम उम्र में ही आंखों से कम दिखना या धुंधला दिखाई देना साफ संकेत हैं कि आपकी बॉडी में कुछ हलचल चल रही है। आप जानते हैं कि आंखों की रोशनी का कम होना या आंखों से धुंधला दिखाई देना विटामिन बी 12 की कमी के संकेत भी हो सकते हैं। आपको बता दें कि विटामिन बी 12 की कमी से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है।
शरीर में विटामिन बी-12 बढ़ने के लक्षण
1. त्वचा पर रैशेज और खुजली
शरीर में विटामिन बी-12 का लेवल बढ़ने से त्वचा पर रैशेज, खुजली या लालिमा की समस्या हो सकती है। यह स्थिति खासतौर पर तब होती है जब शरीर इसे ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता है।
2. सिरदर्द और चक्कर आना
शरीर में विटामिन बी-12 के ज्यादा होने पर सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या आम हो जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह तंत्रिका तंत्र पर असर डाल सकता है।
3. पाचन की समस्याएं
यदि शरीर में विटामिन बी-12 का लेवल अधिक है, तो आपको पेट दर्द, डायरिया या कब्ज की शिकायत हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह पाचन तंत्र पर प्रभाव डालता है।
4. मूड स्विंग्स और एंग्जायटी
विटामिन बी-12 की अधिकता से मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे मूड स्विंग्स, तनाव और एंग्जायटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
5. मांसपेशियों में कमजोरी और थकावट
शरीर में विटामिन बी-12 का स्तर बढ़ने पर मांसपेशियों में कमजोरी और थकावट महसूस हो सकती है। यह ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की आपूर्ति को प्रभावित करता है। शरीर में ज्यादा विटामिन बी-12 तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे झुनझुनी, सुन्नपन और नर्व डैमेज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
यदि आपको ऐसे लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर सही जांच कर यह पता लगाएंगे कि विटामिन बी-12 का स्तर क्यों बढ़ा है और इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।
विटामिन बी-12 बढ़ने के कारण
- अगर आप लंबे समय से विटामिन-बी12 के सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो इसके सेवन से शरीर में इसका लेवल बढ़ सकता है
- अगर आप रोजाना ज्यादा मांस, अंडा या डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं तो इसके कारण भी विटामिन बी-13 का लेवल बढ़ सकता है।
- कुछ स्वास्थ्य स्थितियां भी ऐसी होती हैं, जिनके कारण शरीर में विटामिन-बी12 बढ़ सकता है।
निष्कर्ष
विटामिन बी-12 शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिकता कई समस्याएं पैदा कर सकती है। यदि आपको कोई असामान्य लक्षण नजर आएं, तो समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है। संतुलित आहार और डॉक्टर की सलाह से अपने शरीर को स्वस्थ रखें।