झारखंड में 22 अप्रैल तक होगी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

image source : social media

Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 20 जिलों में रविवार यानी आज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। हालांकि यहां 22 अप्रैल तक मौसम में बदलाव होता रहेगा। इस दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण झारखंड में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार जिलों में इसका असर कम रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस ,झारखंड – बिहार

ये भी पढ़ें: आज है Easter Sunday, मुख्यमंत्री Hemant Soren ने दी शुभकामनाएं