झारखंड के कई जिलों में अगले दो दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने बारिश को लेकर स्‍पेशल बुलेटिन जारी किया है। राज्‍य के कई जिलों के लिए आज यानी 2 अगस्‍त को रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां के लिए रेड अलर्ट

केंद्र ने गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक इन जिलों में कहीं-कहीं अत्‍यंत भारी बारिश होने की आशंका है।

यहां के लिए येलो अलर्ट जारी

केंद्र ने कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और सिमडेगा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार इन जिलों में कुछ स्‍थानों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

यहां भारी बारिश के संकेत

केंद्र के अनुसार देवघर और जामताड़ा जिले में कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र के संकेत को लेकर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।.

इसे भी पढें: Ranchi Rain: रांची के पंडरा इलाके में तेज बारिश से घरों में घुसा पानी, बच्चों की स्कूल बस भी जाम में फंसी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *