झारखंड में नयी-नयी पार्टी के बहार बा! यशवंत सिन्हा ने बनाया ‘अटल विचार मंच’

अभी झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की नयी पार्टी की चर्चा खत्म हुई भी नहीं कि एक और पार्टी अस्तित्व में आ गयी है। यह पार्टी बनायी है, भाजपा के पूर्व दिग्गज नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने। यशवंत सिन्हा ने जो नयी पार्टी बनायी है उसका नाम उन्होंने ‘अटल विचार मंच’ रखा है। बता दें कि यशवंत सिन्हा के लिए जब भाजपा के दरवाजे बंद हो गये थे, तब उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। लेकिन शायद उन्हें यह लगने लगा कि तृणमूल कांग्रेस में उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हो सकती, इसलिए उन्होंने अपनी नयी पार्टी बनाकर अपना राजनीतिक सफर जारी रखना चाह रहे हैं। यशवंत सिन्हा भाजपा से नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से आज भी प्रेरणा ग्रहण करते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी पार्टी का नाम  ‘अटल विचार मंच’ रखा है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: संताल में घुसपैठ पर 6 जिलों के DC की रिपोर्ट से HC असंतुष्ट, आदिवासियों की संख्या घटने का कारण पूछा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *