सहारा के अधिकारियों पर गिरफ्तारी की तलवार! झारखंड डीजीपी के आदेश से मचा हड़कंप

झारखंड में सहारा इंडिया में निवेश करने वाले 30 हजार निवेशकों के 40 हजार करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। इसकी वापसी की कई घोषणाओं के बाद भी अब तक निवेशकों को पैसे नहीं मिले हैं। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आदेश जारी किया है कि अगर निवेशकों के पैसे वापस नहीं मिले तो राज्य के सहारा इंडिया के अधिकारियों को गिरफ्तार किया जायेगा। डीजीपी के इस आदेश के बाद राज्य में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, डीजीपी अनुराग गुप्ता में सीआईडी में दायर मामले की रिव्यू मीटिंग कर रहे थे। बता दें कि सहारा इंडिया के खिलाफ विश्व भारती जनसेवा संस्थान ने एक याचिका दायर कराया था। याचिका में सुब्रत राय सहारा की पप्ती सपना राय, निदेशक सह डिप्टी डायरेक्टर ओम प्रकाश उर्फ ओपी श्रीवास्तव, झारखंड से सोसाइटी निदेशक नीरज कुमार पाल, निदेशक सह रांची के जोनल हेड संजीव कुमार सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया है।

न्यूज डेस्क/समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: बीजेपी सबसे धनवान पार्टी बाकी सब… ADR ने बताया 2023-24 में किसको मिला कितना दान