देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम ही सिर्फ ज्ञानेश नहीं है, बल्कि उनकी फैमिली ही ज्ञान की खान है। उनका परिवार IAS और डॉक्टर्स से भरा-पूरा है। प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानेश कुमार गुप्ता को उनकी काबिलियत को देखते हुए केंद्र सरकार ने इतनी अहम जिम्मेदारी दी है।
उत्तर प्रदेश के आगरा के मूल निवासी ज्ञानेश कुमार देश के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने हैं। ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें केरल कैडर मिला था।
सुबोध कुमार गुप्ता के बारे में बहुत ही दिलचस्प जानकारी उनके पड़ोसियों से मिली है। विजय नगर कॉलोनी में उनके परिवार के 28 सदस्य डॉक्टर हैं। उनकी मां सत्यवती अब भी योग सिखाती हैं। ज्ञानेश कुमार की बड़ी बेटी मेधा रूपम आईएएस अधिकारी हैं। अभी वह कासगंज जिले की डीएम के हैं। उनके पति मनीष बंसल भी आईएएस हैं। वह सहारनपुर डीएम के पद पर तैनात हैं। दोनों 2014 बैच के आईएएस हैं। इतना ही नहीं, ज्ञानेश कुमार गुप्ता की दूसरी बेटी अभिश्री आईआरएस अधिकारी हैं। उनके पति अक्षय लाबरू आईएएस हैं। उज्ञानेश के भाई मनीष कुमार आईआरएस अधिकारी हैं। बहन रोली इंदौर में विद्यालय चलाती हैं। बहन के पति उपेंद्र जैन आईपीएस हैं।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Jharkhand: हाई कोर्ट अधिवक्ता सूरज कुमार का निधन, बहस के बाद हुए थे बेहोश, बचाने का प्रयास विफल