राजधानी रांची में नहीं थम रहा मर्डर का दौर, सिर्फ एक महीने में हो चुकी है 13 लोगों की हत्या

image source : social media

Ranchi Crime News: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार देर शाम एक बार फिर शहर में हत्या का मामला सामने आया। शहर के रवि स्टील चौक के पास जूता-चप्पल की दुकान चलाने वाले भूपन साहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है। बता दें कि बीते बुधवार को रांची के कांके चौक पर भाजपा नेता अनिल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 24 घंटे के भीतर शहर में एक और हत्याकांड का मामला सामने आया है। 24 घंटे के अंदर दो मर्डर से सनसनी फैल गई है। ऐसा लगता है मानों अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है। अपराधियों द्वारा आए दिन हथियार के बल पर लूट, छिनतई, मारपीट और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

जनवरी माह में 13 लोगों की हत्या

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में हत्याकांड की बात करें तो एक महीने (जनवरी 2025 ) में 127 मर्डर हुए हैं. हत्या के सबसे ज्यादा मामले राजधानी रांची (Ranchi) में दर्ज किये गये. झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मर्डर के मामले में राजधानी रांची पहले नंबर पर रहा। यहां साल के पहले महीने में यानी जनवरी 2025 में 13 लोगों की हत्या हुई। हत्या का सिलसिला यही नहीं थमा।  4 फरवरी 2025 की रात नगड़ी में एक ऐसी वारदात हुई। इसने रांची पुलिस को हिला कर रख दिया। रिश्ते में चाचा भतीजा लगने वाले बुधराम और मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विदेशों से झारखंड में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे अपराधी

पूरे झारखण्हाड की बात करें तो हाल के दिन में झारखंड के छह-सात जिले, जहां कोयला का प्रोडक्शन और ट्रांसपोर्टेशन होता है, वहां आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ी है। विपक्षी दल बीजेपी ने भी सरकार को अपराध पर नकेल कसने में नाकामयाब बताया है। पार्टी का आरोप है कि लेवी और एक्सटॉर्शन के चलते विदेश में बैठे अपराधी झारखंड में अपने गुर्गों से घटनाओं को अंजाम देकर दहशत पैदा करते हैं। हजारीबाग में दो वर्ष पूर्व भी कोयला से जुड़ी एक कंपनी के जीएम की हत्या कर दी गयी थी। फिर एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या हुई। रांची के भीड़भाड वाले इलाके में कोयला व्यापारी पर हमला हुआ। इसके अलावा अपराधी अलग-अलग जिलों में कोयला साइडिंग पर लगातार फायरिग कर दहशत फैलाते रहते हैं. आज के दिन में संगठित अपराध पुलिस के लिए झारखंड में नक्सलवाद की तरह बड़ी समस्या बन गयी है. संगठित आपराधिक गिरोह झारखंड में लगातार पैर फैला रहे हैं. हालांकि हाल ही में झारखंड में कई मामलों में वांटेड अमन साहू को पुलिस ने बड़ी कामयाबी जरूर हासिल की है। लेकिन संगठित अपराध को रोकना राज्य सरकार के लिए अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

रांची में बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया 

 

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखण्ड -बिहार 

ये भी पढ़ें : रांची: पंडरा ओपी इलाके में रवि स्टील के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या का प्रयास, घायल व्यक्ति को भेजा गया अस्पताल, स्थिति गंभीर