घर लौटी भारतीय हॉकी टीम का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत

भारत को लगातार दो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली भारतीय हॉकी टीम पेरिस से स्वदेश लौट आयी है। स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ मनाये गये इस जश्न में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और अधिकारी भी नजर आये।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पदक तो पदक होता है और देश के लिए इसे जीतना बड़ी बात है। हमने फाइनल में पहुंचकर गोल्ड जीतने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से हमारा सपना पूरा नहीं हो सका। हम सबके लिए खुशी की बात यह है कि हम खाली हाथ नहीं लौटे हैं।

बता दें कि भारतीय टीम ओलंपिक में 52 साल के बाद लगातार दो बार पदक अपने नाम करने में कामयाब रही है। एक समय विश्व में भारतीय हॉकी का सिक्का चलता था। सबसे ज्यादा ओलम्पिक में हॉकी का गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड अब भी भारत के ही नाम है। इस बार पेरिस ओलम्पिक में भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मारे है। 10 गोल के साथ हरमनप्रीत टूर्नांमेंट के टॉप गोल स्कोरर भी रहे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: ब्राजील में बड़ा हादसा, विमान में सवार 58 यात्रियों, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *