नीट पेपर लीक की आंच झारखंड भी पहुंची, EOU ने देवघर से 5 लोगों को किया गिरफ्तार

The heat of NEET paper leak has reached Jharkhand as well, 5 people arrested from Deoghar

नीट परीक्षा में हुई धांधली की आंच आखिरकार झारखंड भी पहुंच गयी। विपक्ष का यह आरोप की भाजपा शासित राज्य नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में संकल्न हैं, यह बात निराधार साबित हुई। झारखंड भाजपा शासित राज्य नहीं है और उसकी आंच में यह भी झुलस गया है। नीट पेपर लीक मामले में देश में मचे बवाल के बीच ताजा खबर यह है कि झारखंड के देवघर से पांच शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा की गयी है। ईओयू इन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेगी। ईओयू यह जानने का प्रयास करेगी कि इन पांचों का नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में क्या रोल रहा है। बता दें कि पेपर लीक मामले में शुक्रवार को भी एक खबर आयी थी कि रांची में इग्जाम का पेपर एक दिन पहले पहुंच गया था और 10 छात्रों ने मिल कर उसको हल किया था। नीट परीक्षा मामले को लेकर जिस प्रकार जांच की गति आगे बढ़ रही है, नित नये खुलासे भी हो रहे हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak के हंगामे के बाद केंद्र सरकार ने लागू किया Anti Paper Leak कानून, जानिए सबकुछ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *