झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा की स्वास्थ्य स्थिति अभी नियंत्रण में है। उन्हें 30 जून को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सिमडेगा से रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है।

सिर के बाएं हिस्से में लगी है चोट

विमल लकड़ा अपने घर में बेहोश होकर गिर गए जिसके बाद उन्हें पहले सिमडेगा में प्राथमिक उपचार दिया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए रांची के दीपाटोली स्थिति Curesta Hosiptal रेफर किया जहां Mejor Surgeon Dr. Sanjay Kumar और Dr. Patrick Prabodh Minj की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

बिना सर्जरी ठीक हो सकती है चोट

Dr. Patrick Prabodh Minj ने बताया कि जब बिमल लकड़ा को Curesta Hospital लाया गया था तब उनकी स्थिति गंभीर थी और काफी खून निकल गया था लेकिन हमने उन्हें स्टेबल किया और फिर उनकी चोट की ठीक तरीके से जांच करने बाद उनका इलाज शुरू किया। अभी उनकी स्थिति ठीक हो रही है लेकिन शरीर में कमजोरी है जो धीरे-धीरे ठीक होगी। Dr. Minj ने कहा कि बिमल लकड़ा को ICU में रखा गया है जहां उनकी स्वास्थ्य की हर पल अपडेट ली जा रही है।