समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

डाल्टनगंज से रांची के लिए निकल चुका था दूल्हा, तभी दुल्हन को पता चली ऐसी बात, बीच रास्ते लौटा दी बरात

The groom had left for Ranchi from Daltonganj, returned the baraat midway

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में शुक्रवार को एक निकाह होने वाला था। बरात पलामू जिले के डालटनगंज से निकल चुकी थी। लगभग आधा रास्ता भी पार कर गयी थी, लेकिन तभी दुल्हन की ओर से एक फोन आया और बरात वहीं से वापस लौट गयी। आखिर क्यों? दरअसल, बरात लौटी नहीं, बल्कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर लौटा दी। कारण आप भी सुनेंगे तो दुल्हन के फैसले की तारीफ करेंगे, हालांकि इसमें सामाजिक संगठन अंजुमन इस्लामिया का भी सराहनीय योगदान रहा।

हर लड़की अपनी शादी के लिए सपने बुनती है, लेकिन वह हरगिज नहीं चाहती की उसे ऐसा जीवन-साथी मिले जिससे कि उसकी जिन्दगी नर्क बन जाये। इसी वजह से इस दुल्हन ने एक कठोर, लेकिन सही फैसला लिया। सही कहा जाये तो लड़की ने अपनी जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली। उसने शादी से इनकार कर कर बीच रास्ते ही बरात को लौटा दिया।

क्या है पूरा मामला?

मामला राजधानी रांची के डोरंडा मनिटोला का है जहां एक युवती का निकाह डालटंगज के पठान मुहल्ला निवासी हलीम खान के बेटे असगर खान से तय हुआ था। निकाह 26 मई को होने वाला था। निकाह के ऐन एक दिन पहले लड़की वालों को लड़के के बारे में हैरान करने वाली जानकारी मिली। तफ्तीश की गयी तो पता चला कि दूल्हा असगर तो ठग निकला। वह पहले से शादीशुदा भी है। लड़की के भाई ने अंजुमन इस्लामिया को इसकी जानकारी दी। जांच-पड़ताल में सारी सच्चाई सामने आ गयी। लड़का न सिर्फ शादीशुदा था बल्कि दो बच्चों का पिता है। यही नहीं, आपराधिक मामले में जेल भी जा चुका है। फिर क्या था, लड़की और उसके घर वालों ने लोहरदगा के कुड़ू तक पहुंची बरात को वापस लौटा दिया।

दुल्हन की जिन्दगी बचाने में अंजुमन की अहम भूमिका

जानकारी मिलने के बाद अंजुमन इस्लामिया ने मामले की जानकारी हासिल करने के लिए तत्परता दिखायी। महासचिव डॉ तारिख हुसैन के नेतृत्व में एक टीम गुरुवार को लड़की के घर पहुंची। पहले मोहल्लेवासियों और लड़की के घर वालों से पूरी जानकारी ली। इसके बाद अंजुमन ने डाल्टनगंज के मुखिया, असगर की पत्नी, उसके ससुर समेत अन्य लोगों से संपर्क कर पूरी जानकारी हासिल कर ली। इस तफ्तीश में पता चला कि असगर शादीशुदा तो है ही, वह नशेड़ी भी है। अपनी पहली पत्नी की हत्या का प्रयास भी वह कर चुका है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। अन्य मामलों में भी उसे जेल हो चुकी है। इतनी सारी जानकारियां हासिल होने के बाद अंजुमन ने किसी लड़की की जिन्दगी को तबाह होना मंजूर नहीं किया। इसके बाद लड़की और लड़की के घरवालों ने रांची के लिए चल चुकी बरात को बीच रास्ते से ही लौटा दिया।

यह भी पढ़ें: IPL Qualifier 2: गुजरात ने मुम्बई को हराकर की खिताबी जीत की हुंकार, GT फाइनल में लगातार दूसरी बार

Related posts

Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग में कानूनी विकल्पों पर चर्चा, क्या निकल पायेगा समाधान?

Pramod Kumar

JJMP उग्रवादियों का करते थे सहयोग, लातेहार पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

Manoj Singh

Supreme Court: जनप्रतिनिधियों पर दर्ज मुकदमे राज्य ले सकते हैं वापस, लेकिन हाई कोर्ट की मंजूरी जरूरी

Pramod Kumar