न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की सागरदिधी विधानसभा सीट गंवाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि 2024 में वह अकेले चुनाव लड़ेंगी। लेकिन लगता है कुछ ही दिनों में ही उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा तोड़ नये गठबंधन की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। उनके गठबंधन में कोई हो या न हो, लेकिन कांग्रेस के लिए कोई जगह नहीं है। उनके ग्रुप में कांग्रेस नहीं रहेगी तो इसका मतलब यह नहीं कि वह भाजपा की ओर रुख करेंगी।
फिलहाल ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुकी है। अब उनकी निगाहें ओडिशा की बीजेडी पर है। ममता बनर्जी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात करने वाली हैं ताकि आगामी चुनावों की रणनीति तैयार की जा सके। ममता बनर्जी 23 मार्च को नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी। इससे पहले समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात में अखिलेश यादव ने कहा कि भगवा खेमे को हराने के लिए सपा मजबूती से ममता बनर्जी के साथ खड़ी रहेगी। को ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक से भी मुलाकात करेंगी।
अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
ममता बनर्जी से इस मुलाकात के बाद अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग ‘बीजेपी वैक्सीन’ लगवा लेंगे CBI, ED या IT से बच जायेंगे। लेकिन संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी बलिदान देने को तैयार है। अगर हम यूपी में भाजपा को हरा सकते हैं, तो पूरे देश में भाजपा को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हम ममता दीदी के साथ हैं। हम भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनायेंगे।
यह भी पढ़ें: झारखंडियों के हक में नियोजन नीति के लिए झारखंड स्टेट स्टुडेंट्स यूनिनन 20 मार्च को निकालेगी अधिकार यात्रा