Jharkhand: रांची के एक्स्ट्रीम बार में डीजे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

xtreme sports bar news

झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू होटल के सामने एक्स्ट्रीम बार में रविवार देर रात घुसकर डीजे की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी बिहार के गया से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि रविवार रात चार युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनका डीजे संदीप प्रमाणिक और बार के कुछ अन्य कर्मचारियों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया, लेकिन कुछ देर आरोपी युवक वापस आया और अचानक सामने दिखे डीजे संदीप को हाथ में लिये गन से उड़ा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने संदीप के सीने में गोली मारी थी। हत्या करने के बार आरोपी ने बार से बाहर निकलने के बाद भी फायरिंग की। फरार होने के दौरान उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त भी हो गयी।आरोपी का नाम अभिषेक सिंह बताया जा रहा है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  ED को 3 दिनों के लिए फिर मिली Alamgir Alam की रिमांड, टेंडर में कमीशनखोरी मामले में हुई थी गिरफ्तारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *