Jharkhand: मासूम से दुष्कर्म और हत्या का दोषी जीवन भर सड़ेगा जेल में, अदालत ने सुनाया फैसला

पॉक्सो की विशेष अदालत ने 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने वाले दरिंदे सुनील मछुआ को अंतिम सांस तक जेल में रखने का आदेश फैसला सुनाया है। आजीवन कैद की सजा के साथ अदालत ने सुनील मछुआ पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। घटना 23 जनवरी 2020 की है।  हत्यारा मृतक मासूम के माता-पिता को मारने के लिए हथियार लेकर घर से निकला था। जिसकी भनक लगने पर वह पड़ोसी के घर मदद मांगने और खुद को बचाने के लिए पहुंच गया। घर में दोनों को न पाकर हत्यारा 5 साल के मासूम को उठा ले गया और दुष्कर्म कर करके कुएं में फेंककर मार डाला। इस भीषण कुकर्म को करने के बाद जब वह भाग रहा था, तभी वह ग्रामीणों के हत्थे चल गया। उसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गयी थी। महिला एवं बाल संरक्षण बुंडू थाना में दुष्कर्म और हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: संसद मेंअब सांसद निशिकांत दुबे की मांग, झारखंड में लगे राष्ट्रपति शासन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *