न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
भारत की स्टार Tennis खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने टेनिका से संन्यास लेने का ऐलान कर अपने फैंस को चौंका दिया है। सानिया के टेनिस करियर को अभी पूर्ण विराम नहीं लगा है, लेकिन अगले महीने होने जा रहे दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के बाद कोर्ट में उनकी रफ्तार थम जायेगी। यानी दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में सानिया आखिरी बार खेलती नजर आएंगी। दुबई टेनिस चैम्पियनशिप 19 फरवरी से शुरू हो रही है और यह सानिया मिर्जा के करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।
सानिया मिर्जा का करिया
- 1999 में करियर की शुरुआत विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप से हुई।
- 2002 में सानिया मिर्जा ने 16 साल की उम्र में हैदराबाद में राष्ट्रीय खेलों में टेनिस में महिलाओं का स्वर्ण पदक जीता।
- 2003 में भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करते विम्बलडन में डबल्स खिताब जीता।
- 2004 में उनके बेहतर प्रदर्शन के कारण 2005 में अर्जुन पुरस्कार मिला।
- 2005 के अंत में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 थी, जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा है।
- 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने लिएंडर पेस के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता।
- 2006 में महिलाओं के एकल मुक़ाबले में दोहा एशियाई खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता।
- 2006 में सानिया मिर्जा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
- 2009 में भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। विबंलडन का यह खिताब जीत कर उन्होंने इतिहास रच डाला।
यह भी पढ़ें: Jharkhand में नया विवाद! लोबिन हेम्ब्रम बोले- पार्श्वनाथ पर्वत आदिवासियों का, करेंगे विरोध