दिल्ली में तेजस्वी यादव राहुल गांधी और खड़गे से मिले, कहा महागठबंधन में ‘आल इज वेल’ (Video)

इस साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों में हलचल बढ़ गयी है। महागठबंधन में भी यह हलचल तेज है। महागठबंधन की आगे क्या रणनीति होगी, इसी को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की।

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी से बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। बैठक में महागठबंधन की मजबूती पर चर्चा हुई, साथ ही इस पर भी चर्चा हुई की आने वाले चुनाव में बिहार की जनता को हम एक सशक्त, सकारात्मक, न्यायप्रिय व कल्याणकारी विकल्प देंगे। भाजपा और उसके अवसरवादी ठगबंधन से बिहार को मुक्ति मिलेगी। युवा, किसान-मज़दूर, महिलाएँ, समाज के पिछड़े, अति पिछड़े व अन्य सभी वर्ग के लोग महागठबंधन की सरकार चाहते हैं।

बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है। बैठक में सकारात्मक बातेें हुईं। रही बात मुख्यमंत्री के चेहरे की तो आने वाले दिनों में यह भी स्पष्ट हो जायेगा। जैसे-जैसे बैठकें होंगी महागठबंधन की रणनीति भी साफ होती रहेगी। इसके लिए थोड़ा इन्तजार करना होगा।

न्यूज डेस्क /समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने पर क्यों चौंके Dhoni? बता दिया इसका हकदार कोई और