Surya Grahan 2025 : साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च शनिवार के दिन लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण का आरंभ दोपहर में 2 बजकर 20 मिनट पर होगी और शाम में 6 बजकर 16 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बता दें कि ग्रहण के आरंभ से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। भारतीय समय अनुसार, इस ग्रहण का सूतक काल 28 मार्च की मध्य रात्रि 2 बजकर 20 मिनट पर लग जाएगा।
किन-किन देशों में दिखाई देगा सूर्यग्रहण
यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हालांकि, उत्तरी अमेरिका में दर्शकों को सूर्य ग्रहण देखने का सबसे अच्छा अनुभव मिलेगा, क्योंकि यह सूर्योदय के ठीक आसपास होगा। लेकिन, सूर्य ग्रहण भारत के किसी भी हिस्से से दिखाई नहीं देगा।
न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार
ये भी पढ़ें: बंद पड़े फ्लैट में मिला 100 किलो सोना और नकदी, देखकर ATS के उड़े होश