सीएम हेमन्त जल जंगल, ज़मीन के रक्षक है- सुखराम उरांव

बंदगाव प्रखंड अंतर्गत कुंदरुगुट भारत सेवाश्रम संघ मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा कुंदरुगुटू ग्राम मुंडा शनिका मुंडा के अध्यक्षता में 32 गाँवो के स्थानीय ग्रामीणों के साथ हुई बैठक बतोर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर के विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव शामिल हुये बैठक को सम्बोधित करते हुये विधायक सुखराम उरांव ने कहा झारखंड सरकार आदिवासी मुलवासियों के लिए झारखंड के आम जनो के लिए बहुत सारे जन कल्याणकारी कार्य कर रही है।

झारखण्ड में जल जंगल जमीन की रक्षा अगर कोई कर सकता है तो वो झामुमो और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही हो सकता है।

आयोजित बैठक को जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य,विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई,बंदगाव प्रमुख पीटर घनश्याम तियु,क्षेत्र के पीड़ मानकी महता पूर्ति,दिलीप मुंडा,जगदीश बोदरा,पोलुश हामसाय,बिरसा हस्सा,बांगो पूर्ति,बिरसा बोदरा ने भी सम्बोधित किया, मंच का संचालन अनुज पूर्ति ने किया। बैठक में चम्पाबा पंचायत,टेबो पंचायत क्षेत्र के 32 गांव के झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *