न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
झारखंड के सुब्रत बनर्जी को BCCI ने भारतीय टीम का चयनकर्ता बनाया है। इसी के साथ तेज गेंदबाज चेतन शर्मा एक बार फिर से भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की समिति के अध्यक्ष बनाये गये है। सुब्रत बनर्जी झारखंड की रणजी टीम के पूर्व और चर्चित खिलाड़ियों में शुमार है। बता दें सुब्रत बनर्जी 1991-1992 के दौरान भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया दौरा कर चुके हैं। इस दौरे में उन्होंने एक टेस्ट मैच और 6 एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह 1992 में विश्व कप में भारतीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। सुब्रत बनर्जी झारखंड बनने से पहले बिहार के लिए 59 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। वर्तमान में वह विदर्भ टीम और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बोलिंग कोच हैं। सुब्रतो मुखर्जी को भारतीय टीम का चयनकर्ता बनाये जाने पर JSCA ने प्रसन्नता जाहिर की है।
सुब्रत मुखर्जी के अलावा, शिव सुन्दर दास, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरत को भी चयनकर्ता बनाया गया है। बता दें. भारतीय टीम का चयनकर्ता बनने के लिए BCCI के पास 600 आवेदन आये थे।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: उप महापौर ने प्रेस वार्ता कर जनहित के प्रमुख एजेंडों पर उठाये सवाल