समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Ranchi News: राज्य सरकार और हज कमेटी हज यात्रियों की परेशानी दूर करे -Rizwan Khan

रांची : रविवार को झारखंड राज्य हज समिति के पूर्व चेयरमैन रिजवान खान (Rizwan Khan) ने हाजियों की समस्या को लेकर कहा कि रांची एम्बार्कैशन पॉइंट से पूर्व निर्धारित झारखंड के हाजियों को प्रस्थान करने के लिए झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से रांची आ गए हैं. रांची पॉइंट से गो एयर पूर्व निर्धारित था,  लेकिन 1 सप्ताह पूर्व गो एयर दिवालिया घोषित हो गया. राज्य सरकार को झारखंड के हाजियों को की परेशानी को समझते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए ताकि यहां के हाजियों को किसी तरह की परेशानी ना हो.

झारखंड के विभिन्न क्षेत्र के हज यात्री रांची में परेशान हो रहे हैं

उन्होंने कहा कि हज समिति के वर्तमान चेयरमैन इरफान अंसारी राजनीति में व्यस्त हैं और मीडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताने का काम कर रहे हैं कि मैंने रांची एंबारकेशन पॉइंट के लिए बहुत प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी को यह बताना चाहता हूं कि 2018 और 2019 में रांची एम्बार्कैशन पॉइंट से मेरे नेतृत्व में झारखंड के हाजी हज के लिए गए थे, परंतु आज झारखंड के विभिन्न क्षेत्र के हज यात्री रांची में परेशान हो रहे हैं.

“राज्य सरकार और हज कमेटी परेशानी दूर करे” 

उन्होंने (Rizwan Khan)कहा कि राज्य सरकार और हज कमेटी को यह तय करना चाहिए उनकी परेशानी दूर हो. उन्होंने कहा दो वैकल्पिक व्यवस्था हैं . एक तो दूसरे एयरलाइन पर विचार करना चाहिए. साथ ही हज कमेटी ऑफ इंडिया साथ मिलकर राज्य सरकार को पहल कर गोएयर की जगह दूसरे एयरलाइन की व्यवस्था करनी चाहिए, नहीं तो यहां से कोलकाता जाने की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए और वहां पर रहने की भी व्यवस्था करनी चाहिए.

‘हाजियों को रांची एयरपोर्ट से जेद्दाह एयरपोर्ट भेजने का काम हो’

झारखंड राज्य हज समिति के पूर्व चेयरमैन रिजवान खान(Rizwan Khan) ने कहा कि यह विदित है कि झारखंड से हज पर जाने वाले हाजियों को परेशानी होगी और झारखंड का नाम पूरे दुनिया में बदनाम होगा. इसलिए समय रहते हुए झारखंड सरकार हाजियों को रांची एयरपोर्ट से जेद्दाह एयरपोर्ट भेजने का काम करें, क्योंकि हाजियों के पास रांची से जद्दा की टिकट बने हुए हैं, यह जिम्मेवारी राज्य सरकार झारखंड सरकार और हज कमेटी की है हाजियों के साथ धोखाबाजी है.

 ये भी पढ़ें : Mother’s day : झारखंड में कमजोर होती जा रही माताएं, आखिर क्यों?

 

 

Related posts

कोरोना से डरना है, एक दिन में 1.41 लाख मरीज और 285 मौतें कह रहे अब भी सम्भल जायें

Pramod Kumar

BIG BREAKING: IAS Pooja Singhal गिरफ्तार, पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

Manoj Singh

Volkswagen Tiguan 2021 हुई भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Manoj Singh