श्रीलंका ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया देश का सर्वोच्च सम्मान, दोनों देशों के बीच 7 बड़े समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका में हैं। श्रीलंका पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत तो किया ही गया, इस यात्रा पर श्रीलंका ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया भी है। श्रीलंका में मिले इस सम्मान के बाद प्रधानमंत्री मोदी के अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 22 पहुंच गयी है।

श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान मिलने केबाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा, आज राष्ट्रपति दिसानायक द्वारा ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है। इस सम्मान के लिए, मैं राष्ट्रपति जी का, श्रीलंका सरकार और यहां के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को ‘मित्र विभूषण’ में मिला एक धर्म चक्र साझा बौद्ध विरासत को दर्शाता है, जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है। चावल के ढेरों से सजा कलश समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है। नवरत्न दोनों देशों के बीच अमूल्य और स्थायी मित्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसे शुद्ध कमल की पंखुड़ियों से घिरे ग्लोब में दर्शाया गया है। आखिर में सूर्य और चंद्रमा प्राचीन अतीत से अनंत भविष्य तक फैले कालातीत बंधन को दर्शाते हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच हुए 7 समझौते

भारत और श्रीलंका ने हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और व्यापार क्षेत्रों में 7 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि उन्होंने मछुआरों के मामलों सहित कई परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: भारतीय परम्परा को ही आगे बढ़ा रहे अनंत अंबानी, धीरेन्द्र शास्त्री भी पदयात्रा में आये साथ