‘Poor लेडी..राष्ट्रपति थक गई थीं’… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी के बयान से मचा बवाल- VIDEO

sonia gandhi on droupadi murmu, sonia gandhi on president, sonia gandhi poor lady, sonia gandhi comment on presidet

New Delhi: संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अजीबोगरीब टिप्पणी की है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को पुअर लेडी कहा है।  दरअसल, संसद परिसर में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को Poor Lady कह डाला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जब सोनिया गांधी से पूछा गया तो उन्होंने सीधे मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बीच सोनिया और राहुल गांधी आपस में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते दिखाई दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पुअर लेडी यानी बेचारी महिला कहकर तंज कसा। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के संबोधन पर कहा कि झूठे वादे हैं। जिसके बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग कहा। इस पर सोनिया गांधी कहती हैं-पुअर लेडी… राष्ट्रपति आखिर में बहुत थक गई थीं।

आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और उनसे होने वाले बदलावों के बारे में भी जिक्र किया।

इसे भी पढें: ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से हटाया गया, किन्नर अखाड़े ने जारी किया लेटर