समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

सोनिया गांधी ने इशारों में राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा! क्या कहा कांग्रेस प्रमुख ने

Sonia Gandhi announced her retirement from politics in a gesture!

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने क्या राजनीत से संन्यास लेने का इशारा किया है? उन्होंने अपने संबोधन में कहा- ‘भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है।‘

भावुक हो गयीं सोनिया गांधी

सोनिया ने महाधिवेशन में अपने सम्बोधन से कांग्रेसियों में जोश भरने का काम तो किया ही, साथ ही अपनी अब तक की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक के राजनीतिक उतार-चढ़ावों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा- मैं 1998 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक के 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा।

क्या वाकई सोनिया ले रही राजनीति से संन्यास?

सोनिया गांधी ने 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का अपने निर्णय पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि उनके सभी निर्णयों में पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिला। जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

यह भी पढ़ें: रायपुर महाधिवेशन में सोनिया गांधी ने कांग्रेस में भरा जोश- पार्टी की जीत ही देश की जीत होगी

Related posts

11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर चैम्पियनशिप: महाराष्ट्र को हराकर झारखंड फाइनल में, मुकाबला हरियाणा से

Pramod Kumar

भारत में Plastic Waste से बना National Highway, पर्यावरण को होगा फायदा

Sumeet Roy

Pegasus के जरिये जासूसी पर केंद्र सरकार की सफाई, भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने का प्रयास

Manoj Singh