Lok Sabha Elections 2024: मतदान करने पहुंचा गांधी परिवार, मां Sonia Gandhi के साथ Rahul Gandhi ने ली सेल्फी

Sonia and Rahul cast their votes, for the first time Gandhi family did not vote for Congress

देश के आठ राज्यों की 58 सीटों पर इस समय लोकसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। राजधानी दिल्ली की सात सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। राजनीति के प्रतिष्ठित गांधी परिवार ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी दिल्ली में मतदान किया है। मगर गांधी परिवार के लिए इस बार का मतदान विशेष है। आजादी के बाद से आज तक गांधी परिवार कांग्रेस को ही वोट करता रहा है। लेकिन उनके मतदान क्षेत्र में ऐसी स्थिति बनी है कि उनके क्षेत्र से कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं है, इसलिए वह कांग्रेस को अपना वोट नहीं दे पाये।

दरअसल,  दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के बीच समझौते के अनुसार नयी दिल्ली सीट आप के खाते में गयी है। आप ने यहां से सोमनाथ भारती को चुनाव मैदान में उतारा है। राहुल गांधी ने  दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। वहीं, सोनिया गांधी ने निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ जाकर मतदान किया। जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चे रेहान, मिराया के साथ लोधी स्टेट इलाके में मतदान किया। मगर कोई भी कांग्रेस के पंजा छाप पर वोट नहीं कर पाया। क्योंकि ईवीएम पर इस बार पंजा छाप था ही नहीं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड की चार सीटों पर 11.00 बजे तक 27.9% हो चुका है मतदान,वोटिंग में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे मतदाता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *