राजधानी रांची समेत पूरा झारखंड में अपराध अपने चरम पर है। अपराध हो जाने के बाद पुलिस को अपराधियों की तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। और कोई बड़ा मामला हो गया तो राजनीतिक समेत जनता के आक्रोश का भी सामना पुलिस को करना पड़ता है। पुलिस भी अपराध पर नियंत्रण लगाना चाहती है तो कई बार साक्ष्य उपलब्ध नहीं रहने के कारण अपराधी हाथ में नहीं आते हैं। लेकिन राजधानी रांची की पुलिस ने अपराध पर नियंत्रण के लिए कमर कस ली है। रांची पुलिस बेंगलुरु के तर्ज पर क्राइम कंट्रोल के रास्ते पर चल रही है। रांची पुलिस भी अब राजधानी में जगह-जगह CCTV कैमरा लगायेगी। रांची के चप्पे-चप्पे, यहां तक कि गलियों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने पूरी नियमावली तैयार कर गृह विभाग को भेज दी है। झारखंड सरकार की मंजूरी मिलने के बाद CCTV लगाने के काम में जुट जायेगी।
DGP अनुराग गुप्ता ने इस सम्बंध में कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बने कानूनों का अध्ययन किया गया है। बेंगलुरु में पुलिस ने एक कानून बनाकर सरकार से इसे पास कराया है। इसी आधार पर राजधानी में भी एक मॉडल एक्ट तैयार किया गया है। छोटे दुकानदारों या आम लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा, बल्कि मॉल, दुकान, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी शॉप, होटल जैसे बड़े व्यवासायिक प्रतिष्ठानों में CCTV लगाना अनिवर्य होगा।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Jharkhand: नौकरी मिली दी ही नहीं और घट गयी रिक्त पदों की संख्या, बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप