गोवा में धार्मिक लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों की मौत, 15 घायल

गोवा के एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गयी है। यह भगदड़ गोवा के शिरगांव में प्रसिद्ध धार्मिक लैराई जात्रा के मची, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। जबकि भगदड़ में दबकर 15 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, यह घटना श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में हुई। इसहादसे के बाद गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दुःख जताया है। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे बातचीत कर इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि लैराई जात्रा के दौरान भीड़ अचानक बेकाबू हो गयी। इससे अफरा-तफरी मच गयी। जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन दल पहुंचे। घायलों को गोवा मेडिकल कॉलेज और उत्तरी गोवा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मापुसा में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और उनके इलाज का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा, ”आज सुबह शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान हुई भगदड़ बेहद दुखद है। मैंने घायलों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।”

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: आज झारखड के दो पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अर्जुन मुंडा और रघुवर दास मना रहे अपना जन्मदिन