समाचार प्लस
Breaking खेल फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

ICC ODI Ranking में शुभमन गिल बल्लेबाजीऔर मोहम्मद सिराज गेंदबाजी में टॉप, फैंस जता रहे खुशी

Shubman Gill tops batting and Mohammad Siraj bowling in ICC ODI Rankings

विश्व कप 2023 में भारतीय ओपनर शुभमन गिल का बल्ला खूब चल रहा है। इसका इनाम भी उन्हें मिला है। ऐसा ही कुछ भारतीय तेज मोहम्मद सिराज के साथ भी हुआ है। दोनों के अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला उन्हें ICC की ODI रैंकिंग में टॉप पोजिशन के रूप में मिला है। ICC ने बुधवार को पुरुषों की ताजा रैंकिंग जारी की है जिसमें शुभमन गिल का बल्लेबाजी में और मोहम्मद सिराज का गेंदबाजी में जलवा रहा है। ये दोनों खिलाड़ी क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। सिराज गेंदबाजी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर पहले स्थान पर पहुंचे हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप टेन में भारत से विराट कोहली चौथे और रोहित शर्मा छठे स्थान पर हैं। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप टेन में भारत के कुलदीप यादव चौथे, जसप्रीत बुमराह आठवें और मोहम्मद शामी 10वें स्थान पर हैं।

आईसीसी रैंकिंग की इस उपलब्धि पर शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज के भारतीय फैंस ने खुशी जतायी है और ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

वनडे क्रिकेट में गिल के लिए यह साल शानदार रहा है और उन्होंने अब तक 26 मैचों में 1449 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक दोहरे शतक सहित चार शतक लगाए हैं। साल भर में उनका औसत आश्चर्यजनक रूप से 63.00 है, जबकि कुल करियर औसत 61.02 है।

विश्व कप में आठ पारियों में चार अर्धशतकों के साथ बाबर का प्रदर्शन खराब नहीं रहा, लेकिन उनके और गिल के बीच का अंतर काफी कम है। शुभमन गिल 830 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि बाबर के 824 अंक हैं।

ICC ODI Ranking में टॉप 10 बल्लेबाज
  1. शुभमन गिल (भारत)                         830
  2. बाबर आजम (पाकिस्तान)                 824
  3. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)      771
  4. विराट कोहली (भारत                         770
  5. डेविड वार्नर (आस्ट्रेलिया                    743
  6. रोहित शर्मा (भारत)                           739
  7. रासी वैन डेर डुसेन (दक्षिण अफ्रीका) 730
  8. हैरी टैक्टर (आयरलैंड)                      729
  9. हैनरिक क्लासेन (दक्षिण) अफ्रीका     725
  10. डेविड मालन इंग्लैंड                           704
ICC ODI Ranking में टॉप 10 गेंदबाज
  1. मोहम्मद सिराज (भारत)              709
  2. केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका) 694
  3. एडम जम्पा (आस्ट्रेलिया)              662
  4. कुलदीप यादव (भारत)                 661
  5. शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)       658
  6. जोश हेजलवुड (आस्ट्रेलिया)          658
  7. राशिद खान (अफगानिस्तान)         655
  8. जसप्रीत बुमराह (भारत)                654
  9. ट्रेन्ट बोल्ट (न्यूजीलैंड)                    638
  10. मोहम्मद शामी (भारत)                  635

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: