न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
बिहार के भागलपुर में मुम्बई की श्रद्धा जैसी दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। सरे बाजार में एक दरिंदे ने इस भयावह घटना को अंजाम दिया है। मोहम्मद शकील नामक व्यक्ति ने बीच बाजार में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके हाथ, स्तन, कान और नाक काट डाले।
खबरों के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद शकील के रूप में हुई है, हत्यारा पहले से ही घात लगाये हुए था। महिला जैसे नजदीक आई उसने बर्तन में छुपा रखे हथियार को निकाला और उस पर ताबड़तोड़ हमले कर दिये। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मृतका का नाम नीलम देवी है। हत्यारे ने पहले उस पर हमला किया और फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बेहद गंभीर स्थिति में नीलम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद बाजार में मौजूद लोगों ने उसे नियमित आने-जाने के कारण पहचान लिया और उसके पति को सूचना दी। हत्यारे ने ऐसा क्यों कि जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होती तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें: Bihar: पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल, तेजस्वी यादव ने दी जानकारी