निकाह के लिए दिखाई बेटी, करवा दी उसकी विधवा मां से शादी; घूंघट उठाया तो दूल्हे के उड़ गए होश

image source: social media

Groom cheated : अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ भागी सास की चौंका देने वाली कहानी के बाद यूपी के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक की धोखे से 25 साल बड़ी विधवा महिला से शादी करवा दी गई। युवक का आरोप है कि उसकी भाभी और भाई ने मिलकर यह साजिश रची और विरोध करने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी अजीम ने एसएसपी को शिकायत करते हुए बताया कि 31 मार्च को ईद वाले दिन उसके भाई और भाभी ने उससे कहा कि उसके निकाह के लिए एक युवती देखी है। जिसके बाद पीड़ित ने भी युवती से मुलाकात की। जहां युवक ने युवती को पसंद कर लिया। पीड़ित के अनुसार युवती से उसका निकाह तय कर दिया गया।

ऐसे हुआ शक 

अजीम ने आरोप लगाए है कि निकाह के दौरान जब मौलवी ने युवती की जगह उसकी मां काम नाम लिया तो उसे शक हुआ था। इसके बाद जब उसने दुल्हन का घूंघट उठाया तो वो लड़की की मां निकली। उसने जब  विरोध किया तो अजीम के साथ भाई, भाभी और  दुल्हन ने मारपीट की और उन्होंने युवक को झूठे दुष्कर्म मुकदमे फंसाने की धमकी दी। युवक दुल्हन को विदा कराए बिना लौट आया और पुलिस से शिकायत की।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस ,झारखंड – बिहार

ये भी पढ़ें:झारखंड के शाहरुख हैं Hemant Soren, भाजपा की आंखों का कांटा’, स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari ने बांधे मुख्यमंत्री के तारीफों के पुल