Jharkhand: शिवराज सिंह चौहान बने झारखंड के चुनाव प्रभारी, भाजपा ने चुनाव तैयारियों को दी हवा

लोकसभा चुनाव के बाद अब कई राज्य अपने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। झारखंड भी इन राज्यों में से एक है। इंडी गठबंधन ने जहां राज्य की तैयारियों पर चर्चाएं शुरू कर दी हैं, वहीं केन्द्रीय भाजपा ने भी झारखंड की चुनाव तैयारियों को गति दे दी है। केन्द्रीय भाजपा ने सोमवार को चार राज्यों के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है। इनमें झारखंड के भी प्रभारी की घोषणा कर दी गयी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा चुनाव में 8.5 लाख वोटों से धमाकेदार जीत करने वाले और देश के नये कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड का उप चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

  • झारखंड – शिवराज सिंह चौहान (चुनाव प्रभारी), हिमंता बिस्वा सरमा (उप चुनाव प्रभारी)
  • महाराष्ट्र – भूपेन्द्र यादव (चुनाव प्रभारी), अश्विनी वैष्णव (उप चुनाव प्रभारी)
  • हरियाणा – धर्मेन्द्र प्रधान (चुनाव प्रभारी), बिप्लव कुमार देब
  • जम्मू कश्मी – जी किशन रेड्डी (चुनाव प्रभारी)

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: चीन से फैला कोरोना था वायरस, जापान से आ रहा मांसभक्षी बैक्टीरिया, 48 घंटे में ले सकता है जान?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *