Shinzo Abe Shot: जापान (japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को शुक्रवार को उस वक़्त गोली मार दी गई, जब वह नारा शहर में भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनका शरीर खून से लथपथ हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बात भी सामने आई है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा।

हैरान करने वाला है यह हमला
दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं।
भारत ने पद्म विभूषण से नवाजा
शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
ये भी पढ़ें : कैबिनेट की बगावत के बाद दबाव में आये प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा