Jharkhand: शिबू सोरेन परिवार सत्ता के बिना रह ही नही सकता है – दीपक प्रकाश

‘हेमन्त बताए आखिर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से किस बात का है डर’

आज झामुमो,कांग्रेस और राजद विधायकों एवं मंत्रियों की बैठक में फिर से एक बार जेल से जमानत पर बाहर आये हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। भाजपा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि 5 महीने पहले शिबू सोरेन परिवार ने  परिवार के किसी सदस्य को मुख्यमंत्री न बना कर परिवार से बाहर के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर एक नाटक किया था। फिर गांडेय के विधायक सरफराज अहमद को इस्तीफा दिला कर  हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी को विधायक बनाया ताकि उसे मुख्यमंत्री बनाया जा सकता था। लेकिन परिवार में फूट और विधानसभा चुनाव में 48 विधायकों के बावजूद भी 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा के मुकाबले पिछड़ने पर उनपर भरोसा नही किया जा सका और कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री नही बनाया गया। लेकिन जेल से बाहर आते ही हेमन्त सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बनने को तैयार हो गए तो अब सबकुछ आईने की तरह साफ हो चुका है कि यह परिवार सत्ता के बाहर नहीं रह सकता है।

दीपक प्रकाश ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर चम्पई सोरेन को क्यों हटाया जा रहा है। क्या वे सक्षम मुख्यमंत्री साबित नहीं हुए या फिर हेमन्त सोरेन को उनके कार्य करने की  शैली से डर गये थे।

सोरेन परिवार का इतिहास रहा है कि वे सत्ता के नजदीक किसी दूसरे को नहीं रहने दे सकते हैं। पहले झामुमो के संस्थापक रहे महतो समाज को पार्टी तथा सत्ता से दूर किया। अब परिवार के बाहर के सदस्य को मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन पार्टी और सत्ता हाथ से बाहर जाने का डर ने फिर से हेमन्त सोरेन को इतिहास को दोहराने के लिए मजबूर किया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: राजभवन ने मिलने के लिए दिया शाम 7.30 बजे का समय, चम्पाई और हेमंत करेंगे मुलाकात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *