धनबाद : रविवार की देर रात SNMMCH के Female मेडिसिन वार्ड में इलाजरत विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार-सोमवार की देर रात SNMMCH के Female मे मेडिसिन वार्ड में इलाजरत अर्ध विक्षिप्त युवती को निजी एंबुलेंस चालक संजय दास ने अपने हवस का शिकार बनाया।
अस्पताल प्रबंधन झाड़ रही है पल्ला
विक्षिप्त महिला पिछले 26 तारीख से भर्ती है। अस्पताल के रजिस्टर में उसका नाम तक अंकित नहीं है। बताया जाता है कि किसी अज्ञात ने इस विक्षिप्त महिला को भर्ती कराया था। इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधक अपना पल्ला झाड़ रही है।
इसे भी पढ़े: लाल आतंक के खात्मे को निकले सुरक्षा बल आये IED की चपेट में, Airlift कर जवान को लाया गया रांची