Saraikela: जब से हेमंत जेल में थे डॉ शुभेंदु महतो ने नहीं पहना था चप्पल, हेमंत की रिहाई के बाद तोडा अपना संकल्प

saraikela, saraikela news

Saraikela: लैंड स्कैम घोटाला आरोप में तकरीबन 5 महीने बाद हेमंत सोरेन के जेल से रिहा होने पर सरायकेला -खरसावां झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने पैर में चप्पल पहन कर अपने संकल्प को तोड़ा। इन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की रिहाई संविधान और जनता के विश्वास की जीत। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की जमानत पर रिहाई को पार्टी ने संविधान और जनता के विश्वास की जीत करार दिया है।इसी खुशी में सरायकेला-खरसावां जिला कमिटी द्वारा गम्हरिया स्थित खेड़वाल सांवता जाहेरगढ़ समिति कालिकापुर टायो में शुक्रवार शाम पूर्व  हेमंत सोरेन की रिहाई की खुशी में लड्डू वितरण किया गया।जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने कहा कि हेमन्त सोरेन की रिहाई संविधान विरोधी ताकतों के मुंह पर करारा तमाचा है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को हमेशा से देश के संविधान और कानून व्यवस्था पर आस्था रही है। एक बार फिर साबित हो चुका है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। सत्य को बहुत देर तक छिपाकर नहीं रखा जा सकता है।हेमन्त सोरेन की रिहाई न केवल लोकतंत्र की जीत है, बल्कि राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की भावनाओं की भी जीत है। डॉ महतो ने आगे कहा कि भाजपा कभी भी ये नहीं चाहती है कि झारखण्ड का कोई गरीब आदिवासी का बेटा उनसे आंखों में आंखें डालकर बात भी करे। यही कारण था कि एक साज़िश के तहत ग़लत आरोप लगाकर भूमिपुत्र हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया था। लेकिन सूबे की जनता सहित झामुमो को पूरा विश्वास था कि सत्य की जीत होगी।

हेमंत के जेल जाते ही चप्पल जूता नहीं पहनने का लिया था संकल्प

पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की रिहाई होकर सकुशल घर नहीं पहुंच जाने तक सरायकेला-खरसावां  जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने जूता एवं चप्पल नहीं पहनने का संकल्प लिया था। इस संकल्प को गम्हरिया स्थित खेड़वाल सांवता जाहेरगढ़ समिति कालिकापुर टायो के सचिव भोमरा माझी ने चप्पल पहना कर उनका संकल्प को तोड़ा इस मौके पर प्रखण्ड सचिव मंगल हाँसदा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष बेनीमाधव महतो, खेड़वाल सांवता जाहेरगढ़ समिति कालिकापुर टायो के महा सचिव उदय मार्डी, उपाध्यक्ष सोखेन हेम्ब्रम, मदन मार्डी, गोमहा हाँसदा, हेमंत मार्डी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढें: रांची रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन- VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *