विजय और पूजा हेगड़े का Halamithi Habibo सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। अब एयर पोर्ट पर लेट नाइट फ्लाइट के बाद सामंथा इस पर डांस करती दिखाई दीं। यह तमिल चार्टबस्टर धूम मचा रहा है। यह थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म Beast का गाना है। सामंथा ने इसके हुक स्टेप्स किए। उनके फैन्स इसको बेस्ट वर्जन बता रहे हैं। इससे पहले पूजा हेगड़े भी अपना वीडियो शेयर कर चुकी हैं। बता दें कि सामंथा का पुष्पा फिल्म में Oo Antava जबरदस्त हिट हुआ है। उनका सेक्सी अवतार लोगों ने काफी पसंद किया। अब इस गाने पर रील देखने के बाद लोग उनके विजय के साथ देखने की डिमांड कर रहे हैं।
सामंथा ने किया जबरदस्त डांस
सामंथा प्रभु का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उनके फैन्स इस पर प्यार लुटा रहे हैं। सामंथा एयरपोर्ट पर हैं। उन्होंने मास्क लगा रखा है और जबरदस्त डांस किया है। यह गाना विजय की अपकमिंग फिल्म बीस्ट का गाना है। इसमें पूजा हेगड़े भी हैं। वैलंटाइन्स को गाना रिलीज होने के बाद यह तुरंत हिट हो गया। अब लोग इसके हुक स्टेप पर इंस्टाग्राम रील्स बना रहे हैं। बीते दिनों पूजा हेगड़े ने भी अपनी वीडियो क्लिप शेयर की थी।
ये भी पढ़ें :Bachchhan Paandey Trailer: अलग अवतार में दिखें अक्षय कुमार, Kriti Sanon ने भी ढाया कहर, फैंस कर रहे थे लंबे वक्त से इंतजार