samachar plus Poll: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को समाचार प्लस झारखंड- बिहार (samachar Plus Jharkhand- Bihar) के द्वारा कराए गए पोल में लोगों ने झारखंड राज्य का सबसे सर्वोत्कृष्ट नेता माना है। यू ट्यूब में कराए गए पोल में जहां बाबूलाल मरांडी(Babulal Marandi) को 18.8 फीसदी लोगों ने बाबूलाल के कार्यों को सराहा। वहीं, कुल मिलाकर47.1फीसदी लोगों ने माना है कि झारखंड राज्य में हेमंत सोरेन राज्य के सबसे स्वीकार्य और उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजनेता हैं। यह सर्वे youtube और twitter पर कराया गया।
सबसे ज्यादा लोगों ने हेमंत सोरेन के कामकाज को सराहा
Samachar Plus के सर्वे के मुताबिक, youtube में पहले स्थान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहे, वहीँ बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो और आलमगीर आलम क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे. राज्य सरकार में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम को महज 4.4 फीसदी लोगों ने पसंद किया, जबकि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो 29.6 फीसदी लोगों की पसंद बने और तीसरे स्थान पर रहे. वहीं, twitter पर कराए गए सर्वे में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कामकाज को लोगों ने सराहा और उन्हें सबसे ज्यादा लोगों का समर्थन हासिल हुआ। समाचार प्लस झारखंड-बिहार द्वारा कराए गए इस सर्वे में हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बीच कांटे की टक्कर दिखी. कभी बाबूलाल लोगों की पहली पसंद नजर आ रहे थे, तो कभी हेमंत सोरेन। अंततः हेमंत सोरेन को ही सबसे ज्यादा लोगों का समर्थन हासिल हुआ।
परिणाम एक नज़र में
हेमंत सोरेन
47.1%
बाबूलाल मरांडी
18.8%
सुदेश महतो
29.6%
आलमगीर आलम
4.4%
ये भी पढ़ें : चंद महीनों में होगी इतनी नियुक्तियां, जितना 20 सालों में नहीं हुई: CM Hemant Soren