Hockey India ने आज बेल्जियम और नीदरलैंड में FIH हॉकी प्रो लीग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की. झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान (Nikki Pradhan), सलीमा टेटे (Salima Tete) और संगीता कुमारी (Sangeeta Kumari) चयनित
बहुप्रतीक्षित एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप से पहले जून में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन किया। .जिसमे हमारे झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी चयनित किए गए है।निक्की प्रधान खूंटी जिला के रहने वाले हैं जबकि सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला के रहने वाले हैं पिछले दिनों एफआईएच हॉकी प्री लीग में स्पेन के खिलाफ भी यह तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था ।
भारत को 11 और 12 जून को मेजबान बेल्जियम और उसके बाद 18 और 19 जून को अर्जेंटीना और 21 और 22 जून 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मैच खेलना है।
भारतीय महिला टीम
गोलकीपर
1. सविता (कप्तान)
2. बिचु देवी खरीबाम
डिफेंडर
3. दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान)
4. गुरजीत कौर
5. निक्की प्रधान
6. उदिता
7. इशिका चौधरी
8. अक्षता अबसो ढेकाले
मिडफील्डर
9. निशा
10. सुशीला चानू पुखरंबम
11. मोनिका
12. नेहा
13. ज्योति
14. नवजोत कौर
15. सोनिका
16. सलीमा टेटे
17. बलजीत कौर
फॉरवर्ड
18. वंदना कटारिया
19.
20. नवनीत कौर
21. शर्मिला देवी
22. संगीता कुमारी
23. दीपिका
24. रानी
FIH प्रो लीग के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम झारखंड के तीन तीन खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.
इसे भी पढें: Jharkhand: माइनिंग लीज मामले में हेमंत सोरेन की कुर्सी पर लटक गयी तलवार! 31 मई को EC ने शरीर बुलाया
Hockey India