समाचार प्लस
Breaking खेल झारखण्ड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Salima Tete AHF Athletes Ambassador: झारखंड की खिलाड़ी सलीमा टेटे AHF एथलीट एंबेसडर नियुक्त

image source : social media

Salima Tete AHF Athletes Ambassador:भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे को गुरूवार को दो साल के लिये एएचएफ का एथलीट दूत (Salima Tete AHF Athletes Ambassador) नियुक्त किया गया है। झारखंड की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को एशियन हॉकी फेडरेशन ने एशिया की एथलीट एंबेसडर बनाया है। टोक्यो ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी सलीमा टेटे को एक बड़ी जिम्मेवारी दी गई है।गौरतलब है कि सलीमा टेटे सिमडेगा की रहने वाली हैं।

एशिया से नियुक्त चार खिलाड़ियों में से एक हैं

टेटे ने कोरिया के मुंगेयोंग में एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) की कांग्रेस के दौरान प्रमाण पत्र और इस पद (Salima Tete AHF Athletes Ambassador) को स्वीकार किया। 25 मार्च 2023 से 25 मार्च 2025 तक सलीमा टेटे एथलीट एंबेसडर के तौर पर काम करेंगी। यह घोषणा एशियन हॉकी फेडरेशन की तरफ से की गई है। अपनी अगुआई में भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में 2021 एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप में चौथा स्थान दिलाने वाली टेटे इस पद के लिये एशिया से नियुक्त चार खिलाड़ियों में से एक हैं।टेटे ने हॉकी इंडिया के बयान में कहा, ‘‘एएचएफ एथलीट दूत में से एक चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हूं। एशिया के खिलाड़ी के तौर पर हम अपने करियर में काफी चुनौतियों का सामना करते हैं। इस पद से मुझे हमारी आवाज सामने रखने में मदद मिलेगी। उम्मीद है कि इस पद से इस क्षेत्र के खिलाड़ियों की जिदंगी पर सकारात्मक प्रभाव डालने में मदद कर पाऊंगी। ’’

ये भी पढ़ें : 1932 झारखंड में लागू करा कर रहूंगा, समाप्त हुए बजट सत्र में सीएम हेमंत की दो टूक, भाजपा को लिया आड़े हाथ

Related posts

ICSE Class 10 Result: आज आएगा आईसीएसई 10वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक

Manoj Singh

Fodder Scam: दोषी करार लालू यादव गये होटवार जेल, इलाज के लिए भेजे जायेंगे रिम्स

Pramod Kumar

Part-Time PhD: अब नौकरी के साथ करें डॉक्टरेट की पढ़ाई, जानें क्या होंगे नियम

Manoj Singh