झारखंड के सिमडेगा से शंभू कुमार सिंह की रिपोर्ट/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
1 से 12अप्रैल को Potchefstroom साउथ अफ्रीका में आयोजित FIH जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की सलीमा टेटे के नेतृत्व में झारखंड की ही संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग से सुसज्जित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम आज साउथ अफ्रीका रवाना हुई। हॉकी संघ के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं। सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़की छापर गांव की रहने वाली हैं तथा ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी के रहने वाली हैं।
सलीमा टेटे और संगीता कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत हैं, वही ब्यूटी डुंगडुंग अभी नौकरी की तलाश में हैं। तीनों ही खिलाड़ी आज भुवनेश्वर से पूरी भारतीय टीम के साथ रवाना हुईं। भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप D में है और इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीमें हैं। भारत का पहला मैच 2 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगी। तीनों खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को हॉकी झारखंड एवम हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने विश्व कप जीतने की शुभकामना दी।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: स्वावलंबी बन रहीं ग्रामीण महिलाएं, सखी मंडल हो रहा सशक्त, 9.7 लाख ग्रामीण महिलाएं सखी मंडल से जुड़ीं