न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यूक्रेन पर रूस के हमले का असर भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला है। एक बुरा असर भारत के गुजरात के टाइल्स उद्योग पर पड़ने वाला है। गुजरात में बनने वाली मोरबी टाइल्स दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस चमचमाते टाइल्स की मिट्टी यूक्रेन से आती है। दरअसल, यूक्रेन की जमीन से गीली और चमकदार मिट्टी निकलती है, जो टाइल्स उद्योग में काम आती है। गुजरात के मोरबी टाइल्स बिजनेसमैन भारी मात्रा में यूक्रेन की यह मिट्टी खरीदते हैं और टाइल्स का निर्माण करते हैं। तो जाहिर है यूक्रेन पर अभी जो रूसी हमले हो रहे हैं, उसका से बहुत बड़ा असर इस बिजनेस पर सीधे तौर से पड़ने वाला है।
यूक्रेन की मिट्टी की खासियत
यूक्रेन की मिट्टी दूधिया चमक लिए होती है जो सूखने के बाद ज्यादा चमकदार हो जाती है। इस मिट्टी से तैयार मार्बल इटली के मार्बल की तरह होते हैं। इटली के मार्बल में जो पार्टिकल्स पाये जाते हैं, वहीं यूक्रेन की मिट्टी में भी होते हैं। यूक्रेन में इस मिट्टी की ढेरों खदानें हैं और इसकी सप्लाई दुनिया भर में होती है।
हालांकि बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में यूक्रेन से आनी वाली टाइल्स की मिट्टी की मांग कम हुई है। क्योंकि इसकी वजह है, कच्चे माल की कीमत में वृद्धि, ढोकर माल को भारत में लाने का खर्च और सबसे महत्वपूर्ण कारण राजस्थान से कच्चे माल की बहुतायत सप्लाई।
यह भी पढ़ें: Ukraine से भारतीयों को निकालने का काम शुरू, बुखारेस्ट से 219 भारतीयों के लेकर चली एयर इंडिया की फ्लाइट