jharkhand की रिया तिर्की (Riya Tirkey) आज फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले ( (Femina Miss India Grand Finale) को रिप्रेजेंट करेंगी. झारखंड की मूल निवासी और बिजनेस स्पेस्लिस्ट 24 वर्षीय रिया तिर्की आदिवासी समुदाय की पहली और एकमात्र महिला हैं, जिन्होंने सफलता के इस स्तर को हासिल किया है। उनके व्यक्तित्व को ज्ञान, और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के मिश्रण से युक्त बताया जाता है।
CM हेमंत सोरेन ने बताया-Proud Moment
रिया तिर्की के फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने पर सीएम हेमंत सोरेन ने ख़ुशी जताई है और ट्वीट कर इसे proud moment बताया है.
Proud Moment!
All the Best from Jharkhand, Riya Tirkey! https://t.co/7SkYV3eKNz— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 3, 2022
जानवरों से है बेहद लगाव
झारखंड की रहने वाली 24 साल की रिया तिर्की को जानवरों से बेहद लगाव है। इसलिए पांच साल की उम्र से ही वह जानवरों को बचाने के काम में जुटी हैं। हालाँकि, बचपन से ही, वह पढ़ाई में अच्छा नहीं कर पायीं , लेकिन अपनी माँ से प्रेरित होकर जिन्होंने उन्हें कड़ी मेहनत में विश्वास करने का मार्गदर्शन दिया।
झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली आदिवासी
रिया भारतीय आदिवासियों के उत्थान और देश को मजबूत करने में मदद करने के लिए मिस इंडिया मंच का उपयोग करना चाहती हैं। बतौर रिया उन्हें आदिवासी होने के कारण स्कूल में प्रवेश लेने में समस्या का सामना करना पड़ा। जिसके कारण उन्हें कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया। रिया झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली आदिवासी लड़की होने को आदिवासी समुदाय के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि और गर्व की बात मानती हैं।
CM हेमंत सोरेन ने बताया-Proud Moment
रांची की आदिवासी युवती “रिया तिर्की” आज (3 जुलाई) को फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने पर सीएम हेमंत सोरेन ने ख़ुशी जताई है और ट्वीट कर इसे proud moment बताया है.