समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर व्यापार

RIL AGM: 19 सितम्बर गणेश चतुर्थी को जियो का एयर फाइबर होगा लॉन्च, नीता अम्बानी ने दिया इस्तीफा

RIL AGM: Jio's air fiber will be launched on Ganesh Chaturthi on September 19

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं सालाना आम बैठक (RIL) में आज कई अहम फैसले लिये गये जिनमें बोर्ड से नीता अम्बानी का इस्तीफा भी शामिल है। RIL ने आज जियो एयर फाइबर की लॉन्चिंग की अहम घोषणा भी की। जियो का एयर फाइबर 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के दिन लॉन्च हो जायेगा।

आरआईएल के बोर्ड से नीता अम्बानी ने इस्तीफा दे दिया है। कम्पनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति की सिफारिश की है। बोर्ड से इस्तीफा देने के बाद भी नीता अम्बानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एजीएम को सम्बोधित करते हुए बताया कि पिछले 10 सालों में कम्पनी ने 150 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। यह आंकड़ा भारत में किसी भी अन्य कंपनी के निवेश की रकम से कही ज्यादा है। मुकेश अम्बानी ने चन्द्रयान की सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के भाषण का भी अपने सम्बोधन में उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत बदल चुका है। भारत अब सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है।

मुकेश अंबानी ने यह भी बताया कि कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में जियो 5G को रोलआउट करना शुरू किया था।  9 महीनों में जियो 5G 96 फीसदी शहरों तक पहुंच चुका है। दिसंबर 2023 तक पूरे देश में 5G सर्विसेज का रोलआउट लक्ष्य पूरा कर लेने की उम्मीद भी मुकेश अम्बानी ने जतायी। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि दुनिया में किसी भी देश के मुकाबले यह विस्तार सबसे तेजी से हुआ है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  Jharkhand: हेमंत जी को होटवार जेल पंहुचाने तक पोल खोल अभियान जारी रहेगा- बाबूलाल मरांडी

 

 

Ratna sagar website
Ratna sagar website