आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के मामले में सियालदह स्थित सेशन कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। मामले की लम्बी सुनवाई के बाद यह फैसला आया है। अदालत ने सुबूतों और गवाहों के आधार पर संजय रॉय को दोषी माना।
बता दें कि 9 अगस्त 2024 को हुए इस भीषण वारदात ने एक बार फिर से दिल्ली के निर्भया रेप केस की याद दिला दी थी। पूरे देश में इस घटना को लेकर बड़े स्तर प्रदर्शन हुए थे। इस मामले में पुलिस ने संजय रॉय को आरोपी बनाया था। संजय रॉ. जो कोलकाता पुलिस में सिविक वॉलंटियर था। उस पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के सेमिनार हॉल में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: मैराथन मीटिंग के बाद बीसीसीआई ने चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान