Jharkhand: ‘समाज में बेटी का सम्मान सर्वोपरि है’, कन्या पूजन के बाद बन्ना गुप्ता ने दिया मार्मिक संदेश

शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का महानवमी का महापावन दिन है। इस दिन हवन-पूजन-कुमारी कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन होता है। महानवमी के इस पावन अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अपने घर पर कन्या पूजन का आयोजन किया। बन्ना गुप्ता और नकी धर्मपत्नी सुधा गुप्ता ने अपने कदमा स्थित आवास पर अपने हाथों से नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया।

महानवमी पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिया संदेश

कन्या पूजा के उपरान्त स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी भावना व्यक्त करतेहुए कहा कि महानवमी के शुभ दिन पर छोटी-छोटी देवियों के श्रीचरणों से आशीर्वाद लेना विशेष रहा। मेरे घर मां दुर्गा के रूप में आयी कुमारी कन्याओं ने मेरे मन को खुशियों से भर दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियां सुख, समृद्धि और प्रगति का आधार हैं। उनकी पूजा ही सर्वोत्तम पूजा है। बेटियों से ही संसार बढ़ता है। समाज में बेटी का सम्मान सर्वोपरि है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: समस्तीपुर में दो बाइक सवारों ने की एक किसान की गोली मारकर हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *